Move to Jagran APP

कार्यशाला में महिला किसानों को दी गई कृषि की जानकारी

नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक डा.एपी राव के निर्देश पर गौरीबाजार विकास खंड के बर्दगोनिया में गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें महिला किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए विषय विशेषज्ञ संतोष कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि महिला किसान समूह के माध्यम से बेहतर खेती कर सकती हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 12:24 AM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 12:24 AM (IST)
कार्यशाला में महिला किसानों को दी गई कृषि की जानकारी
कार्यशाला में महिला किसानों को दी गई कृषि की जानकारी

देवरिया : नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक डा.एपी राव के निर्देश पर गौरीबाजार विकास खंड के बर्दगोनिया में गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें महिला किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी दी गई।

loksabha election banner

कार्यशाला को संबोधित करते हुए विषय विशेषज्ञ संतोष कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि महिला किसान समूह के माध्यम से बेहतर खेती कर सकती हैं। इनको प्रोत्साहित करने की जरूरत है। मत्स्य पालन करने में महिलाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी। वैज्ञानिक श्रीमती सरिता श्रीवास्तव ने मशरूम के उत्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नीली क्रांति योजना के तहत महिलाओं की भूमिका अहम होनी चाहिए। इस पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है। रोशनी महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष उर्मिला देवी, सचिव श्रीमती, कोषाध्यक्ष इंद्रावती देवी, पूनम, मीरा, सुमन, गुड्डी, रमावती देवी, सुमित्रा देवी, तारामती, कौशी देवी आदि मौजूद रहीं। इस दौरान तकनीकी पुस्तक भी वितरित की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.