Move to Jagran APP

कार्यकर्ता भाजपा के आधार स्तंभ: कमलेश

देवरिया : भाजपा के सेक्टर प्रमुखों व सक्रिय सदस्यों का कार्यकर्ता सम्मेलन नगर मंडल के अध्यक्ष कु

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Apr 2018 06:27 PM (IST)Updated: Mon, 09 Apr 2018 06:27 PM (IST)
कार्यकर्ता भाजपा के आधार स्तंभ: कमलेश
कार्यकर्ता भाजपा के आधार स्तंभ: कमलेश

देवरिया : भाजपा के सेक्टर प्रमुखों व सक्रिय सदस्यों का कार्यकर्ता सम्मेलन नगर मंडल के अध्यक्ष कुश भगत की अध्यक्षता में नगर स्थित श्रीचंद्रजी महराज लघु माध्यमिक विद्यालय में हुआ, जिसमें वक्ताओं ने भाजपा को कार्यकर्ताओं की पार्टी बताया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही भाजपा के आधार स्तंभ हैं। निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बूते ही भाजपा इस समय बुलंदियों को छू रही है। आपकी तपस्या है जो केंद्र व प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। आप के मान सम्मान पर आंच नहीं आने दी जाएगी। हमें इसी तरह से एकजुटता बनाए रखनी हैं। सरकार गरीबों के उत्थान व देश को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार विकासयुक्त तथा भय, भूख व भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण कर रही है। सरकार के विकासपरक कार्यों से विपक्ष घबरा गया है और दलितों क नाम जातीय राजनीति कर रहा है। जनता इनके कुचक्र को समझ रही है। सम्मेलन को जिला उपाध्यक्ष श्रवण ¨सह, जिला कार्यकारिणी सदस्य निशिरंजन तिवारी, रामअधार गुप्त ने संबोधित किया। संचालन अभयानंद तिवारी ने किया।

इस दौरान संजय ¨सह एडवोकेट, देहात मंडल के अध्यक्ष रामनिवास उपाध्याय, सचिन ¨सह, रामशेष सिह, रामेश्वर यादव, शिवसहाय बरनवाल, आलोक जायसवाल, चरगांवा के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान, अमरसिंह ,जितेन्द्र सोनी, परमेश्वरदास, जितेन्द्र जायसवाल, निर्मल गुप्ता, छत्रशाल निषाद, अनुपम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.