Move to Jagran APP

कार्यकर्ता सर्वोपरि, मान-सम्मान से समझौता नहीं : शाही

देवरिया : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा की पार्टी के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि है। उनके

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Jul 2018 10:12 PM (IST)Updated: Sun, 01 Jul 2018 10:12 PM (IST)
कार्यकर्ता सर्वोपरि, मान-सम्मान से समझौता नहीं : शाही
कार्यकर्ता सर्वोपरि, मान-सम्मान से समझौता नहीं : शाही

देवरिया : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा की पार्टी के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि है। उनके काम व मान-सम्मान से समझौता कर कोई भी सरकार या संगठन नहीं चल सकता। आप की जो भी समस्याएं थीं, बैठक में आ गई हैं। जिला का शीर्ष नेतृत्व, सांसद, विधायक, स्वयं वह संबंधित अधिकारियों से बात कर हल कराने का काम करेंगे। शाही रविवार को कसया रोड स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वर्तमान समय में चलाए जा रहे अभियानों की सफलता पर चर्चा की। सभी कार्यकर्ताओं की बातों व समस्याओं को सुना।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस समय बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान चला रखा है, वह है मतदाता पुनरीक्षण कार्य। आप सभी बूथों तक जाएं व मतदाता बनाने का काम करें। लोकतंत्र में मतदाता सबसे बड़ा हथियार है। 2019 में भाजपा की सरकार दोबारा बने व नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हों। ये तभी संभव है जब हम मतदाता सूची को ठीक से पढ़कर उसकी खामियों को दूर कराएंगे। छूटे लोगों को मतदाता बनाएंगे। हर विधानसभा में 10 से 15 हजार नए मतदाता हमें बनाने होंगे। जिला प्रभारी रमेश ¨सह ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार संघर्षों से बनती है। सरकार बनने का यह मतलब भी नहीं कि हमारा ही सारा काम होगा। हम संगठन के साथ साथ सरकार के भी कार्यकर्ता है। हम अपने स्तर पर ही मूल्यांकन कर न्यायोचित कार्यों की ही पैरवी करें। क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र प्रताप राव ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर विस्तार से चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव व संचालन महामंत्री कृष्णा नाथ राय ने की। बैठक में विधायक सुरेश तिवारी, विधायक काली प्रसाद, क्षेत्रीय मंत्री ¨वदा कुशवाहा, भूपेंद्र ¨सह, जयनाथ कुशवाहा, दिनेश तिवारी, श्रवण ¨सह, संजय राव, अजय दुबे, नित्यानंद पांडेय, सीपी ¨सह, अखिलेश त्रिपाठी, अंबिकेश पांडेय, त्रिगुणायक विश्वकर्मा, नथुनी कुशवाहा, रमेश वर्मा, लीलावती विश्वकर्मा, अंकुर राय, चंद्रभान यादव, बृजेश धर दुबे, महेंद्र राय, राजेश ¨सह सेंगर, कंहैया तिवारी, कंहैया जायसवाल, सुरेश तिवारी, सुरेन्द्र ¨सह टुनटुन, जयप्रकाश तिवारी, हितेन्द्र तिवारी, राजेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.