Move to Jagran APP

कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी के लिए चल रहे प्रयास

नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या के प्रबंधक परिषद की सदस्य मुन्नी शर्मा ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार महिला व पुरुष किसानों के उन्नयन के लिए कार्य कर रही है। कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास चल रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 11:33 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 11:33 PM (IST)
कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी के लिए चल रहे प्रयास
कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी के लिए चल रहे प्रयास

देवरिया: नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या के प्रबंधक परिषद की सदस्य मुन्नी शर्मा ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार महिला व पुरुष किसानों के उन्नयन के लिए कार्य कर रही है। कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास चल रहे हैं।

loksabha election banner

सरकार की मंशा है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुना हो। वह कृषि ज्ञान केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कृषि ज्ञान केंद्र की लचर व्यवस्था को देखते हुए निदेशक प्रसार को अवगत कराते हुए कहा कि जल्द से जल्द कृषि ज्ञान केंद्र की कार्य योजना में सुधार लाया जाए। उप निदेशक कृषि डा. एके मिश्र ने जनपद में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। प्रगतिशील किसान अखिलेश त्रिपाठी ने ब्लैक राइस खेती पर अपने अनुभव को साझा किया। इस मौके पर हेमंत पाठक, संजय तिवारी, डा.एसपी चतुर्वेदी, कृषि ज्ञान केंद्र की सविता श्रीवास्तव, संतोष चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.