Move to Jagran APP

समस्याओं को लेकर महिला एकता शक्ति ने दिया धरना

महिला एकता शक्ति ने जन समस्याओं को लेकर शुक्रवार को सिविल लाइन पर प्रदर्शन करने के उपरांत कलेक्ट्रेट में धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 11:30 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 11:30 PM (IST)
समस्याओं को लेकर महिला एकता शक्ति ने दिया धरना
समस्याओं को लेकर महिला एकता शक्ति ने दिया धरना

देवरिया: महिला एकता शक्ति ने जन समस्याओं को लेकर शुक्रवार को सिविल लाइन पर प्रदर्शन करने के उपरांत कलेक्ट्रेट में धरना दिया। जिलाधिकारी अमित किशोर को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंप कर समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

धरना को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मन्नू तिवारी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में एक फाइनेंस कंपनी द्वारा ग्रामीणों ने जबरदस्ती वसूली की जा रही है। राशन वितरण में धांधली हो रही है। गरीबों को समय से राशन नहीं मिल पा रहा है। जिले भर में बडे़ पैमाने पर कच्ची शराब बेची जा रही है। पुलिस की मिलीभगत से यह कारोबार फल फूल रहा है। गांवों में शौचालय निर्माण के नाम पर लूट मची है। कई गांवों में शौचालय नहीं बने है। जहां बन रहे हैं वहां पात्रों से सुविधा शुल्क की वसूली हो रही है। पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों से महंगाई बढ़ रही है। बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है। जनता के चुने हुए नुमाइंदे और अफसर ही जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

इस दौरान पार्वती देवी, इंदू देवी, सोनमती देवी, पुष्पा देवी, संगीता देवी, उषा देवी, सीमा, अमरावती, परमशिला देवी, मंजू, पद्मावती, रंभा देवी , पूजा देवी, रमंती देवी, कमलावती, सुमित्रा, कैलाशी, राधिका देवी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.