पारिवारिक लोक अदालत की दी गई जानकारी
देवरिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हुआ आयोजन।
देवरिया: दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं को पारिवारिक लोक अदालत की जानकारी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिवेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि एक नवंबर को ई-लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पारिवारिक विवाद से जुड़े सर्वाधिक मामलों का निस्तारण किया जाना है। अंतिम लोक अदालत आठ फरवरी को आयोजित हुई थी, ऐसे में पहली बार पारिवारिक वाद से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए ई-लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अधिवक्ताओं से कहा कि पारिवारिक वाद से संबंधित मामलों को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित कर निस्तारित कराएं। ऐसे वादकारी जो लोक अदालत के जरिये अपने मामले निस्तारित करना चाहते हैं, वह प्रार्थना पत्र संबंधित न्यायालय में देकर अपने वाद निस्तारित करा सकते हैं। बैठक में करुणानिधि चतुर्वेदी, त्रिपुरेश चंद्र शर्मा, विनय कुमार मिश्र, लोकनाथ तिवारी, सुशील कुमार तिवारी, अशोक दीक्षित प्रमुख रुप से मौजूद रहे।