शौच जा रही महिला से दुष्कर्म, स्वजनों की पिटाई, आरोपित गिरफ्तार
देवरिया के सलेमपुर में हुई दुष्कर्म की घटना में आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
देवरिया: मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह शौच करने को जा रही एक महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म कर दिया। जब थाने पर महिला ने इसकी शिकायत की तो आरोपितों ने स्वजनों की पिटाई की और महिला का आभूषण छीन लिया। कार्रवाई न होने पर गुरुवार की दोपहर अचानक विधायक सुरेश तिवारी थाने पर पहुंच गए। उसके बाद मुख्य आरोपित रामभवन यादव सहित आधा दर्जन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार की सुबह शौच को जाते समय एक व्यक्ति ने महिला से दुष्कर्म कर दिया। साथ ही महिला को धमकी दी कि यदि इसकी शिकायत करोगी तो तुम्हे जान से मार दूंगा। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही थाने पर पहुंच गई। वहां से लौटने के बाद आरोपित के घर वाले महिला व परिवार के सदस्यों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। कार्रवाई न होने पर गुरुवार की सुबह महिला ने विधायक से शिकायत की। इसके बाद विधायक ने एसपी से बात किया।
प्रभारी निरीक्षक रविद्र कुमार रवि का कहना है कि जांच चल रही है। उधर विधायक सुरेश तिवारी ने प्राथमिकी दर्ज करने में प्रभारी निरीक्षक पर लापरवाही व आरोपितों को सह देने का आरोप लगाया है।