डांडिया नृत्य के साथ महिलाओं ने की मस्ती
महिलाओं को किया गया सम्मानित
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 10:34 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:09 AM (IST)
देवरिया: इनरव्हील क्लब देवरिया सेंट्रल के सदस्यों ने करवा चौथ के उपलक्ष में शनिवार की रात पुरवा चौराहा के समीप एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें महिलाओं ने डांडिया नृत्य के साथ ही देर रात तक मस्ती किया। उधर वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से शिखा बरनवाल ने किया। पुराने गानों के सम्मिलित स्वरूप पर प्रियंका, संतोष, अनामिका ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। उसके बाद अध्यक्ष अर्शिया रहमान ने वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया। एकता जायसवाल ने भावपूर्ण गीत तू कितनी अच्छी है गाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। डांडिया नृत्य में प्रियंका, माया त्रिपाठी,शिखा, सिचित्रा, प्रणीता, शीला, कुसुम, यशोदा, किरन, पूनम मणि, चांदनी, अंजलिका निगम आदि मौजूद रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें