Move to Jagran APP

महिलाएं सशक्त, स्थापित कर रहीं नया कीर्तिमान : सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में शासन की तरफ से कई कार्यक्रम व योजनाएं संचालित की गई हैं। उनका लाभ महिलाओं तक पहुंचाने की आवश्यकता है। इसके लिए महिलाओं को जागरूक करना होगा। सीडीओ मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित महिला सशक्तीकरण संकल्प अभियान के समापन अवसर पर महिला स्वावलंबन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 11:36 PM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 11:36 PM (IST)
महिलाएं सशक्त, स्थापित कर रहीं नया कीर्तिमान : सीडीओ
महिलाएं सशक्त, स्थापित कर रहीं नया कीर्तिमान : सीडीओ

देवरिया : मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में शासन की तरफ से कई कार्यक्रम व योजनाएं संचालित की गई हैं। उनका लाभ महिलाओं तक पहुंचाने की आवश्यकता है। इसके लिए महिलाओं को जागरूक करना होगा। सीडीओ मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित महिला सशक्तीकरण संकल्प अभियान के समापन अवसर पर महिला स्वावलंबन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि गत 20 नवंबर को यह अभियान शुरू किया गया, जिसका आज समापन किया जा रहा है। इसका मकसद महिलाओं को जागरूक करना रहा। उन्होंने कहा कि जनपद में इस दिशा में काफी अच्छे कार्य हो रहे हैं, जैसे 181 महिला हेल्पलाइन, यूपी-100, 102 व 108 एंबुलेंस सेवा, पेंशन स्कीम, मातृत्व वंदना योजना, मातृत्व पोषण योजना संचालित है। इसके साथ ही महिलाओं के सम्मान के लिए इज्जत घर बनाने का कार्य किया जा रहा है। समापन समारोह में शशि मणि त्रिपाठी, नपा अध्यक्ष अलका ¨सह, सीएमएस महिला डॉक्टर माला सिन्हा, भारती शर्मा, रीतावली पांडेय आदि ने भी संबोधित कर महिलाओं को प्रेरित किया। इस दौरान प्रीतम ने स्वागत गीत, खुशबू भारती व सुनीता कुमारी द्वारा विकास गीत, कविता, रितु बरनवाल, सुमन आदि ने गीत पाठ किया। अंत में कार्यक्रम के नोडल विभाग महिला कल्याण विभाग के अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार द्वारा कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला प्रशिक्षु पुलिसकर्मी व अन्य विभागों के लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.