तीज उत्सव में महिलाओं ने बिखेरा जलवा
प्रतियोगिता में कैटवाक मेकअप डांस ग्रुप डांस का आयोजन किया गया
देवरिया: तीज पर्व के अवसर पर हनुमान मंदिर के समीप स्थित एक मैरेज हाल में ड्रीम प्रोजेक्ट के तत्वावधान में तीज उत्सव का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और खुल कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ली। संबोधित करती हुई नगर पालिका की अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि यह अपने आप में अनूठा और अनुसरण करने वाला महोत्सव है। यहां महिलाओं को सजधज कर देखने के बाद किसकी प्रस्तुति बेहतर है यह कहना मुश्किल है। आयोजनकर्ता अन्नू जायसवाल को इसलिए बधाई कि शहर में तीज पर्व के अवसर पर इस तरह का यह पहला आयोजन है। जिसमें महिलाएं आपाधापी के जीवन से दूर कुछ पल खुशी के एक साथ बिताई। प्रतियोगिता में कैटवाक, मेकअप, डांस, ग्रुप डांस का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया। नृत्य गीत व प्रहसन का दौर देर रात तक चला।
यहां मुख्य रूप से अर्चना सिंह, रेखा बरनवाल, इंदू बरनवाल, खुश्बू बरनवाल, रीना गुप्ता, सुमन जायसवाल, निवेदिता नंदा, निकिता सिंह आदि मौजूद रहीं। संचालन कार्यक्रम की संयोजक अन्नू बरनवाल ने किया।