नदी में डूबने से महिला की मौत
खामपार थाना क्षेत्र के सरया स्थित सपाती माई देवी स्थान के समीप खनुआ नदी में बुधवार को एक महिला डूब गई जिससे उसकी मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद उसका शव नदी से बरामद हुआ। जिसके बाद परिवार में चीत्कार मच गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 12:13 AM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 06:27 AM (IST)
देवरिया: खामपार थाना क्षेत्र के सरया स्थित सपाती माई देवी स्थान के समीप खनुआ नदी में बुधवार को एक महिला डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद उसका शव नदी से बरामद हुआ। जिसके बाद परिवार में चीत्कार मच गया।
खामपार के नोनिया छापर निवासी प्रमिला देवी 52 पत्नी सूरज कुशवाहा देवी दर्शन को गई थी। दर्शन के बाद वह नदी में स्नान करने लगी, इस बीच वह नदी में डूब गई। आसपास के लोगों ने यह देख शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के प्रयास से काफी देर बाद शव बरामद हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें