Move to Jagran APP

पंचायतों के मजबूत होने से साकार होगा श्रेष्ठ भारत का सपना

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि पंचायतों को विकसित करने व मजबूत करने पर प्रदेश सरकार का पूरा ध्यान है। इनके विकास से ही देश का विकास होगा। ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत ही सरकार के विकास की अंतिम कड़ी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 11:12 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 06:23 AM (IST)
पंचायतों के मजबूत होने से साकार होगा श्रेष्ठ भारत का सपना
पंचायतों के मजबूत होने से साकार होगा श्रेष्ठ भारत का सपना

देवरिया: कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि पंचायतों को विकसित करने व मजबूत करने पर प्रदेश सरकार का पूरा ध्यान है। इनके विकास से ही देश का विकास होगा। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत ही सरकार के विकास की अंतिम कड़ी है।

loksabha election banner

इस कड़ी के मजबूत होने से श्रेष्ठ भारत का सपना साकार होगा। वह सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार 2019 से सम्मानित ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, ग्राम प्रधान त्रिपुरेश धर द्विवेदी व अनुपमा राय के अभिनन्दन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

टाउन हाल स्थित आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार पंचायतों के माध्यम से विकास के नए आयाम गढ़ रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी सिंह ने कहा कि यह जनपद के लिए गौरव की बात है। इससे जनपद के अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी प्रेरित होकर और अच्छा काम करने का प्रयास करेंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि इनके पुरस्कृत होने से हम सभी का सम्मान बढ़ा है। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा कि यह जनपद के लिए खुशी की बात है। इस मौके पर जितेंद्र प्रताप राव, अजय शाही, अजय उपाध्याय, शैलेश मणि, अरुण सिंह,अंबिकेश पांडेय, नवीन शाही, संजीत धर द्विवेदी, मोहन उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। वहीं पुरस्कार पाने के बाद पहली बार देवरिया आगमन पर ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही का भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरोह से लेकर देवरिया तक जोरदार स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.