ग्राम पंचायत अधिकारियों को दी गई एप की जानकारी
देवरिया के कलेक्ट्रेट सभागार में राहत मित्र एप के संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।
देवरिया: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ई डिस्ट्रिक्ट सेंटर में गुरुवार को प्रवासियों को राहत देने के लिए राहत मित्र एप के बारे में जानकारी देने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।
नोडल अधिकारी अमृत लाल बिद ने कहा कि प्रवासी राहत मित्र ऐप में ऐसे प्रवासी श्रमिकों का डाटा अपलोड किया जा रहा है, जो राहत आयुक्त एवं श्रम विभाग के एप पर अपलोड नहीं है। डोर टू डोर ऐसे प्रवासी श्रमिकों का पूर्ण विवरण अपलोड करें। मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि सभी प्रवासी श्रमिकों को आर्थिक सहायता के रूप में एक हजार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।
ई- डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राजीव कुमार मिश्र ने एप की प्रक्रियाओं से अवगत कराते हुए कहा कि इस एप पर प्रदर्शित एक- एक बिदुओं की पूरी जानकारी सजगता से भरें ताकि कोई त्रुटि की गुंजाइश न रहे। प्रशिक्षण में सहायक नोडल अधिकारी चंदन चौबे व चंद्रमौली त्रिपाठी ने भी जानकारी दी।