राम मंदिर निर्माण से कोई समझौता नहीं करेगा विहिप
नगर के सोहनाग रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में विश्व ¨हदू परिषद की बैठक हुई
देवरिया: नगर के सोहनाग रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में विश्व ¨हदू परिषद की बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें संगठन को विस्तार देने तथा मजबूत करने पर चर्चा की गई। जिसमें राम मंदिर के निर्माण में तेजी लाने के लिए आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बजरंग दल के प्रांत संयोजक धनंजय ¨सह ने कहा कि सरकार शीघ्र ही श्रीराम मंदिर का निर्माण कराएगी। सरकार संतों के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर श्रीराम मंदिर निर्माण से कम पर कोई समझौता नहीं होगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी चलाया जाएगा। इसके लिए संगठन के विस्तार की जरूरत है। जिले भर में 200 नई समितियां बनाई जाएगी। 24 अक्टूबर को देशभर में बाल्मिकी जयंती मनाया जाएगा। गांव-गांव में मातृ शक्ति भर्ती अभियान चलाया जाएगा। नारी शक्ति को संगठन से जोड़ना आवश्यक है। दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति के माध्यम से नारी शक्ति का पुनर्जागरण किया जा रहा है। जहां विहिप एवं बजरंग दल सक्रिय हैं वहां राष्ट्र विरोधी ताकतें परास्त हैं। देश भर में विहिप की एक लाख 70 हजार समितियां कार्य कर रही है। इसी के दम पर ¨हदूत्व शक्ति को बल मिल रहा है। बैठक को संतोष दुबे, हृदयानंद ¨सह, मंतेश्वर मिश्र, राजेश मिश्र, छेदी जायसवाल, पंकज पांडेय, गीता शर्मा, पुष्पलता द्विवेदी, राजेश यादव, ऋषभदेव ¨सह, दीप नारायण, पवन कुशवाहा, परमबीर, अनिल मिश्र, दिलीप गुप्ता, रामदास राजभर, रामेश्वर यादव, बेचन ¨सह, सुमंत कुशवाहा, सुजीत, राम सनेही, अर¨वद शर्मा आदि मौजूद रहे।