बच्चों को स्वस्थ रखने में टीकाकरण महत्वपूर्ण
देवरिया में एएनएमआंगनबाड़ी के माध्यम से सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत की गई।
देवरिया: जिला महिला अस्पताल में सघन मिशन इन्द्रधनुष योजना तृतीय चरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने सोमवार को फीता काट कर और बच्चे को ड्राप पिला कर किया। इस दौरान कहा कि यह तीसरा चरण है। इसे सफल बनाने का कार्य करें। हमारे देश के बच्चों को स्वस्थ रखने में टीकाकरण की अहम भूमिका है। हमें सारा कार्य छोड़कर अपने बच्चे का टीकाकरण कराना होगा।
प्रभारी सीएमओ डा. डीवी शाही ने कहा कि यह अभियान पिछले दो चरणों में चल चुका है। दोनों चरणों में हम लोगों ने अपने लक्ष्य को हासिल किया है। अवकाश को छोड़कर अन्य दिनों में यह अभियान चलेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय चंद ने कहा कि वो समस्त बच्चे जो टीकाकरण से छूट गए हैं। उन्हें सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान में एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी के माध्यम से नजदीक टीकाकरण सत्र स्थल पर टीका लगाया जाएगा। यह अभियान तीन फरवरी से चलेगा। डा. हसन फहीम, राकेश चन्द, अखिलेश जायसवाल, अरुण शाही, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।