Move to Jagran APP

एकजुट हों व्यापारी, अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे: कंछल

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने सिविल लाइंस स्थित एक होटल में देवरिया व कुशीनगर जनपद के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों को एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि अन्याय के खिलाफ संगठन चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 11:26 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 11:26 PM (IST)
एकजुट हों व्यापारी, अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे: कंछल
एकजुट हों व्यापारी, अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे: कंछल

देवरिया : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने सिविल लाइंस स्थित एक होटल में देवरिया व कुशीनगर जनपद के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों को एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि अन्याय के खिलाफ संगठन चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

loksabha election banner

उन्होंने जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अधूरी तैयारी के बीच जीएसटी लागू किया। अलग-अलग चार स्लैब बनाने जाने से व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सामानों के लिए अलग-अलग जीएसटी दर से परेशानी हो रही है। देश में एक या दो स्लैब होना चाहिए, जिससे व्यापारियों को राहत मिल सके। श्री कंछल ने कहा कि कुशीनगर व देवरिया में संगठन मजबूत हुआ है, लेकिन हमें व्यापारियों को एकजुट करने का कार्य करते रहना है। सप्ताह में एक दिन क्षेत्र में जाकर व्यापारियों से मिलने की जरूरत है। उनकी समस्याओं को जानने व समझने की आवश्यकता है। संगठन तभी सक्रिय व मजबूत होगा। जिलाध्यक्ष तेज प्रकाश जायसवाल ने कहा कि जनपद में संगठन मजबूत हो रहा है। व्यापारी इसके साथ जुड़ रहे हैं। शीघ्र सभी बाजारों व कस्बों में कमेटी गठन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जल्द ही जिला कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कराया जाएगा। इस दौरान गौरीबाजार के नगर पंचायत अध्यक्ष निलेश जायसवाल, छेदी यादव, अब्बास अंसारी, सीमा जायसवाल समेत दोनों जनपदों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

--------------------------

वादा भूल गई भाजपा सरकार

देवरिया: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार जीएसटी रजिस्ट्रेशन वाले व्यापारियों का दस लाख का बीमा कवर कर रही है। इसे केंद्र सरकार लागू करें, जिससे देशभर के व्यापारियों को लाभ मिल सके। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के पहले इनकम टैक्स की सीमा पांच लाख करने की बात जरूर कहीं, लेकिन सरकार बनने के बाद अपना वादा भूल गई। प्रदेश में व्यापारियों के साथ लूट व हत्या की घटनाएं ¨चताजनक है। सरकार सख्ती से इस पर रोक लगाए।

------------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.