मारपीट की घटनाओं में महिला समेत दो दर्जन घायल
-नूनखार परसिया वंशी खजुरी गांव में हुआ विवाद चले ईट-पत्थर -घायलों का अस्पताल में कराया गया इलाज पुलिस जांच में जुटी
देवरिया : थाना क्षेत्र के तीन गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में दो दर्जन लोग घायल हो गए। जिनका इलाज पीएचसी में कराया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। देरशाम तक मुकदमे की कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
नूनखार में शौचालय निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना में सूर्यनाथ गोंड, शांति देवी, भरोसा गोंड, श्याम गोंड, मंजू देवी व अशोक तिवारी घायल हो गए। दूसरी घटना परसिया वंशी उर्फ भरथुआ में मिट्टी भरने को लेकर हुई। मारपीट में निदा देवी, विकास यादव, वीरेंद्र यादव, रीमा देवी, रीता देवी, वंदना देवी, सरिता देवी घायल हो गए। मारपीट की तीसरी घटना खजुरी करौता में हुई। इसमें अरविद कुशवाहा, राजनाथ, गिरिजेश, मंजू देवी, चंदा देवी, विजय यादव, छोटेलाल यादव, जयराम, अखिलेश, दुर्गावती देवी समेत दस लोग घायल हो गए। इन मामलों में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी ने कहा कि सभी मामलों में तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
--