Move to Jagran APP

असलहा के साथ दो गिरफ्तार

तरकुलवा पुलिस को वाहन चे¨कग के दौरान रविवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने कुशीनगर की तरफ से आ रही एक चार पहिया वाहन की चे¨कग के दौरान दो शातिरों को दो असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। चार पहिया वाहन का कागजात न मिलने पर पुलिस ने वाहन को भी सीज कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 10:58 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 10:58 PM (IST)
असलहा के साथ दो गिरफ्तार
असलहा के साथ दो गिरफ्तार

देवरिया : तरकुलवा पुलिस को वाहन चे¨कग के दौरान रविवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने कुशीनगर की तरफ से आ रही एक चार पहिया वाहन की चे¨कग के दौरान दो शातिरों को दो असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। चार पहिया वाहन का कागजात न मिलने पर पुलिस ने वाहन को भी सीज कर दिया है। पकड़े गए शातिर कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे थे।

loksabha election banner

तरकुलवा थानाध्यक्ष विनय ¨सह व उप निरीक्षक विनोद यादव पुलिस कर्मियों के साथ रविवार की रात गश्त पर निकले और सोन्हुला रामनगर के समीप वाहन चे¨कग लगे। इस बीच कुशीनगर की तरफ से एक चार पहिया वाहन आते हुए नजर आया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वाहन सवार तेजी से वाहन लेकर निकलने का प्रयास किए, जिस पर पुलिस को संदेह हुआ और पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी में दो लोग सवार थे, पुलिस ने दोनों को नीचे उतारा तो उसमें से एक ने अपना नाम हृदयानंद निवासी खाकी टोला चौबौली व चुन्नू राव निवासी सेमरा थाना तरकुलवा बताया। दोनों की तलाशी ली गई तो दोनों के पास से असलहा व कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने चार पहिया वाहन का कागजात मांगा तो वह नहीं दे सके, जिसके चलते वाहन को भी पुलिस ने सीज कर दिया। तरकुलवा थानाध्यक्ष विनय ¨सह ने बताया कि पकड़े गए दोनों बहुत शातिर हैं। यह कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। कसया थाना क्षेत्र में बलवा, मारपीट, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में अभी यह वांछित चल रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.