Move to Jagran APP

आर्थिक सुधारों के लिए सदैव याद किए जाएंगे अरुण जेटली

जिला पंचायत सभागार में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान देश के लिए उनके योगदान को याद किया गया। विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि वह सहज व प्रबुद्ध राजनेता थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 11:39 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 11:39 PM (IST)
आर्थिक सुधारों के लिए सदैव याद किए जाएंगे अरुण जेटली
आर्थिक सुधारों के लिए सदैव याद किए जाएंगे अरुण जेटली

देवरिया: जिला पंचायत सभागार में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान देश के लिए उनके योगदान को याद किया गया।

loksabha election banner

विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि वह सहज व प्रबुद्ध राजनेता थे। विधायक काली प्रसाद ने कहा कि वह हमारे मार्गदर्शक थे। जिलाध्यक्ष डा. अंतर्यामी सिंह ने कहा कि आर्थिक सुधारों के लिए वह सदैव याद किए जाएंगे। एक राष्ट्र एक कर को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के रूप में लागू कर देश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रविद्र प्रताप मल्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्र, विजय कुमार दूबे, विशम्भर मिश्र, सुब्रत शाही, बलराम उपाध्याय, ब्रह्मा यादव, भूपेंद्र सिंह, अरुण सिंह, कृष्णनाथ राय, जितेंद्र पांडेय, दुर्गेश पांडेय, रामदास मिश्र, रामशीष प्रसाद, पवन मिश्र, उग्रसेन राव, धनुषधारी मणि, अंबिकेश पांडेय, कृष्णानंद पाठक, राजन यादव, सत्येंद्र मणि, हेमंत मिश्र, निर्मला गौतम, रेनू देवी, मंजू मिश्रा, मिन्ती सिंह, यशोदा देवी आदि मौजूद रहे। वहीं पार्टी कार्यालय पर जिला सदस्यता सत्यापन अधिकारी प्रथम जनार्दन प्रसाद गुप्ता, सत्यापन अधिकारी द्वितीय मारकंडेय राय, अजय उपाध्याय, विजय पटेल, पुनीत सिंह, सच्चिदानंद सिंह, सत्यप्रकाश पांडेय, दिवाकर यादव, अनिल गुप्ता, संतोष गुप्ता ने शोक जताया।

रुद्रपुर कार्यालय के अनुसार, भाजपा नेता अनिल कुमार पांडेय, छट्ठे लाल निगम, विनोद गुप्ता, मोहन उपाध्याय, सुनील गुप्ता, कौशल किशोर सिंह ने दुख जताया। भाटपाररानी कार्यालय के अनुसार, भाजपा कैंप कार्यालय पर अजय कुमार दुबे, सुरेश तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, जयप्रकाश तिवारी, संतोष पटेल ने श्रद्धांजलि दी। हियुवा जिलाध्यक्ष मुन्ना राय, हरिचरन सिंह कुशवाहा, सुमन तिवारी, राजकुमार शाही, सभाकुंवर कुशवाहा, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, शिवदयाल तिवारी, सोमेश्वर नाथ तिवारी बबुआजी ने भी दुख जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.