Move to Jagran APP

आज देवरिया आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह

देवरिया में भजपा के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 07:00 AM (IST)
आज देवरिया आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह
आज देवरिया आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह

देवरिया: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शुक्रवार को देवरिया आएंगे। वह सदर विधानसभा सीट के उपचुनाव में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे। चुनाव प्रभारी व प्रदेश मंत्री त्रयंबकनाथ त्रिपाठी ने बताया कि कसया रोड स्थित एक विवाह भवन में दोपहर 12 से एक बजे तक युवा शक्ति सम्मेलन में भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। एक बजे से दो बजे तक सेक्टर प्रवासी, 2.30 से 3.30 बजे तक विधान सभा संचालन एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। चुनाव प्रबंधन, प्रचार-प्रसार, विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। 3.30 से चार बजे तक वरिष्ठ नेताओं से मंत्रणा करेंगे। 4.15 से पांच बजे तक व्यापारी सम्मेलन में भाग लेंगे।

loksabha election banner

आज जनसभा को संबोधित करेंगे सतीश चंद्र मिश्र

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र शुक्रवार को शहर के टाउन हाल में दिन में 11 बजे बसपा प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष नीतिश कुमार रिकू ने दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.