सड़क निर्माण के दौरान तीन पोल टूटे, आपूर्ति ठप
स्थानीय गांव के समीप रुद्रपुर रोड पर चल रहे सड़क निर्माण के दौरान लेबलर मशीन से विद्युत के तीन पोल टूट गए जिससे आपूर्ति ठप हो गई। जिस समय पोल टूटा उस समय आपूर्ति जारी थी। हालांकि कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। आपूर्ति बहाल होने में कई दिन लग जाएंगे।
देवरिया : स्थानीय गांव के समीप रुद्रपुर रोड पर चल रहे सड़क निर्माण के दौरान लेबलर मशीन से विद्युत के तीन पोल टूट गए, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। जिस समय पोल टूटा उस समय आपूर्ति जारी थी। हालांकि कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। आपूर्ति बहाल होने में कई दिन लग जाएंगे।
कपरवार से रुद्रपुर मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। लेबलर मशीन से सड़क पर गिट्टी डाल बराबर किया जा रहा था। इसी बीच चालक की लापरवाही से मशीन से तीन पोल टूट गए। हसमुद्दीन शाह के मकान पर ही पोल गिर गया। दरवाजे पर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। इसी सूचना लोगों ने उपकेंद्र को दी। तब जाकर आपूर्ति बंद की गई। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि तीन पोल और 200 मीटर तार, बारह पेन इंसुलेटर, तीन डिस्क क्षतिग्रस्त हो गया है। आपूर्ति बहाल होने में कई दिन लग सकते हैं। गांव के अजय मिश्र, रिजवान, ओमकार गुप्त, देवेश चंद्र सिंह, कृष्णकांत मिश्र ने शीघ्र आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।