डा. श्यामा प्रसाद व पं.दीनदयाल के सपने को साकार करना मकसद
भाजपा का स्थापना दिवस गरुणपार स्थित पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। संस्थापक सदस्य डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
देवरिया : भाजपा का स्थापना दिवस गरुणपार स्थित पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। संस्थापक सदस्य डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी सिंह ने कहा कि इस दल की स्थापना छह अप्रैल 1980 को किया गया। समाज से बुराइयों व कुरीतियों को दूर करना लक्ष्य है। बलिया के लोकसभा प्रभारी विजय बहादुर दुबे ने कहा कि दल की स्थापना का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करना है। भाजपा नेता विजय कुमार दुबे ने कहा कि विषम परिस्थितयों में भाजपा की स्थापना राष्ट्र की रक्षा, लोकतंत्र को स्थापित करने के लिए किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्र, कृष्णनाथ राय, अजय कुमार दुबे, धनुषधारी मणि, अखिलेश त्रिपाठी, अवधेश सिंह, प्रेम अग्रवाल, भारती शर्मा ने विचार रखे। इस मौके पर हितेंद्र पांडेय, रामाशीष प्रसाद मौर्य, राकेश शुक्ल, धर्मनाथ, प्रशांत, सीपी सिंह, रामाज्ञा चौहान, उग्रसेन राव, महेश मणि, शांति स्वरूप दुबे, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, मनीष सहाय, विद्याभूषण चौहान, प्रवीण मल्ल, शैलेंद्र सिंह आजाद, दिनेश त्रिपाठी, रमेश वर्मा, अंकुर राय, अभिजीत उपाध्याय, नित्यानंद पांडेय, संजीव दुबे, मिटी देवी, रेनू देवी, संजय सिंह, अंगद मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।