Move to Jagran APP

बताई सरकार की उपलब्धियां, सुनीं समस्या

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पद यात्रा के तहत आज भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने उपलब्धियां गिनाई

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 10:29 PM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 10:29 PM (IST)
बताई सरकार की उपलब्धियां, सुनीं समस्या
बताई सरकार की उपलब्धियां, सुनीं समस्या

देवरिया: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पद यात्रा के तहत आज भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र ¨सह ने गौरीबाजार नगर और नगरौली गांव में पहुंच कर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगा हर काम को पारदर्शी बनाया जिससे देश की आर्थिक व्यवस्था मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को घर मुहैया कराया गया। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ल, सदर विधायक जन्मेजय ¨सह, जिला महामंत्री कृष्णनाथ राय, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र ¨सह, राजेश मिश्र, महेंद्र राय, बृजेश गुप्ता, विजय ¨सह, आदि मौजूद रहे। शहर के नेहरू नगर और चकियवां में पद यात्रा कर सरकार की उपलब्धि बताते हुए जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी ¨सह ने कहा कि युवाओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से संसाधन उपलब्ध करा युवा ऊर्जा से देश को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। स्कूली शिक्षा में अभूतपूर्व सुधार कर इनोवेशन पर जोर दिया गया। यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष अलका ¨सह, रमेश वर्मा, विजय पटेल, संजय तिवारी, गो¨वद मणि, सुबोध जायसवाल, दीपक वर्मा, रवि पाल आदि शामिल रहे।

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बसडीला मैनुद्दीन, गुरमहिया, पोखर¨भडा गांव में पद यात्रा कर सरकार की योजनाओं को बताते हुए कहा कि आज दुनिया एक न्यू इंडिया देख रही है। भारतमाला परियोजना के तहत देश को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इस दौरान संजय ¨सह, श्रीनिवास मणि, अवधेश ¨सह, ब्रह्मा यादव आदि मौजूद रहे। बरहज के विधायक सुरेश तिवारी ने ग्राम नरंगा में पहुंच केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एंटी रोमियो, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि के बारे में बताया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सज्जन मणि त्रिपाठी ने रामपुर कारखाना के पकड़ी में लोगों से मिले। इस दौरान प्रमोद ¨सह, सत्यप्रकाश पांडेय, अजीत ¨सह, पुरुषोत्तम मिश्र आदि मौजूद रहे।

रुद्रपुर कार्यालय के अनुसार क्षेत्र के सुकई परसियां, खजुरी तिवारी, तेनुआ चौबे आदि गांवों में पहुंचे अनिल कुमार पांडेय, कमलेश ¨सह, विशाल द्विवेदी, सोनू मिश्र, दयानंद, रामकुमार ¨सह, दिलीप ¨सह, घनश्याम ¨सह, नवीन यादव, अभिराम आदि ने लोगों को उपलब्धियां गिनाई। भाटपाररानी कार्यालय के अनुसार जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा ने करहीं पांडेय में लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिनाई और ग्रामीणों की समस्या सुनी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेश तिवारी, सुशील शाही, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी पांडेय, जितेंद्र ¨सह ,चंदन मद्धेशिया, अनवर हुसैन, रफी अहमद, हृदयानंद गुप्ता, आनंद, पीयूष उपाध्याय, अमित शाही, जगदीश मिश्र, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.