हत्या की जांच की मांग को लेकर आमरण अनशन जारी
देवरिया के बरहज में एक बेटी पिता की हत्या के मामले में न्याय मांग रही है।
देवरिया: बरहज में पिता की हत्या के मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सरयू नदी के आरती घाट पर प्रमिला देवी का आमरण अनशन रविवार दूसरे दिन भी जारी रहा।
पीड़िता का कहना है कि उन्होंने पिता स्व. कैलाश प्रसाद के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए तहसील प्रशासन को मांग पत्र सौंपा है। जिसमें अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कार्रवाई होने तक उनका अनशन जारी रहेगा। उनके साथ अनुराधा, अनिता देवी, राजमती, नैना, पुष्पा, सुखमीना आदि मौजूद रहीं। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त
देवरिया में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविद गिरी ने कहा कि उत्तर-प्रदेश में हो रहे उपचुनावों में समाजवादी पार्टी नौजवानों की बदौलत सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार में युवा, छात्र, महिलाएं, व्यापारी, किसान, मजदूर सभी परेशान है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।
वह समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे। कहा कि भाजपा सरकार किसानों को आयकर के दायरे में लाना चाहती है। प्रदेश में युवाओं के बीच बेरोजगारी को लेकर आक्रोश है।