Move to Jagran APP

जनपद का होगा चहुंमुखी विकास: डा.रमापति

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि जनपद का चहुंमुखी विकास प्राथमिकता है। अधूरे कार्य जल्द पूरे होंगे। जनपद के विकास के लिए आधारभूत संरचना को मजबूत किया जाएगा। मेडिकल कालेज निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए पहल की जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 11:31 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 11:31 PM (IST)
जनपद का होगा चहुंमुखी विकास: डा.रमापति
जनपद का होगा चहुंमुखी विकास: डा.रमापति

देवरिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि जनपद का चहुंमुखी विकास प्राथमिकता है। अधूरे कार्य जल्द पूरे होंगे। जनपद के विकास के लिए आधारभूत संरचना को मजबूत किया जाएगा। मेडिकल कालेज निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए पहल की जाएगी। रेलवे मालगोदाम शहर से बाहर शिफ्ट हो, इसके लिए प्रयास तेज किए जाएंगे। जनपद में एक चीनी मिल चलवाने की कोशिश की जाएगी। जनपद प्रदेश का विकसित जिला बने, यह प्राथमिकता होगी।

loksabha election banner

वह मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का सही क्रियान्वयन हो और लाभ आम जन तक पहुंचे, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। कृष के विकास के लिए आधारभूत संरचना को मजबूत किया जाएगा। सपा, बसपा की पूर्ववर्ती सरकारों की वजह चीनी मिलें बंद हैं। गन्ना का विकास किया जाएगा। संसदीय क्षेत्र में स्थित गन्ना शोध संस्थान सेवरही कुशीनगर को प्रभावी बनाया जाएगा। उच्च शिक्षा के लिए अच्छे शिक्षण संस्थान के लिए प्रयास किए जाएंगे। क्षेत्र के हल्दी, सब्जी व गन्ना किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्हें संरक्षण दिया जाएगा। किसानों की आय दो गुना करने के लिए उपाय किए जाएंगे। जनप्रतिनिधि के नाते जनता का अधिवक्ता हूं। सदन में बहस करूंगा। निर्णय अनुकूल हो, इसके लिए बाध्य करूंगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.