कंबाइन में उतरा करंट, चालक की मौत
बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम अमवा दुबे निवासी उग्रसेन दुबे के पास कंबाइन है। कुशीनगर जनपद के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुजुर्ग निवासी अशोक सिंह-35 पुत्र प्रकाश सिंह दोपहर को शामपट्टी निवासी बंधू यादव के खेत में कंबाइन चला रहे थे। ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के छू जाने से कंबाइन में करंट उतर गया और अशोक सिंह गंभीर रूप से झुलस गए।
देवरिया: थाना क्षेत्र के ग्राम शामपट्टी में शुक्रवार की दोपहर धान की कटाई कर रहे कंबाइन में अचानक करंट उतर जाने से चालक की मौत हो गई। चालक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम अमवा दुबे निवासी उग्रसेन दुबे के पास कंबाइन है। कुशीनगर जनपद के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुजुर्ग निवासी अशोक सिंह-35 पुत्र प्रकाश सिंह दोपहर को शामपट्टी निवासी बंधू यादव के खेत में कंबाइन चला रहे थे। ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के छू जाने से कंबाइन में करंट उतर गया और अशोक सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।