जाति-धर्म से ऊपर उठकर देश को बचाना होगा: डा.अरुणेश
विश्व भोजपुरी सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव डा.अरुणेश नीरन ने कहा कि जाति-धर्म से ऊपर उठकर देश को बचाना होगा। जब देश रहेगा तभी सामाजिकता रहेगी। डा.नीरन सोमवार को विकास खंड तरकुलवा के ग्राम सभा हरैया में शिक्षक स्व.गौरीशंकर राव के पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उभरता भारत एवं भविष्य की चुनौती विषयक गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
देवरिया: विश्व भोजपुरी सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव डा.अरुणेश नीरन ने कहा कि जाति-धर्म से ऊपर उठकर देश को बचाना होगा। जब देश रहेगा तभी सामाजिकता रहेगी। डा.नीरन सोमवार को विकास खंड तरकुलवा के ग्राम सभा हरैया में शिक्षक स्व.गौरीशंकर राव के पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उभरता भारत एवं भविष्य की चुनौती विषयक गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिस देश का राजा भ्रष्ट होगा तो उसकी प्रजा भी भ्रष्ट होगी। ऐसे में जब जनता ही राजनेताओं के साथ धन लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करती है तो भ्रष्टाचार को खुलेआम दावत देती है। फिर उसे उसके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की सजा भी भुगतना पड़ता है। भारत में रहने वाले हर व्यक्ति जब भारतीय होंगे तभी संस्कृति बदलेगी। इंडियन हो गए तो ¨चताजनक होगी। उन्होंने कहा कि पूर्वजों की याद को संजोये रखना ही पुत्र का धर्म है। किसान डिग्री कालेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डा. वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि मूल छोड़ने पर संकट की स्थिति आ सकती है। ऐसे में उभरता भारत और भविष्य की चुनौतियां हमेशा सभी के सामने पर परिलक्षित होती रहेगी। वर्तमान भारत में सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण है। प्रधानाचार्य डा.अजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद जरूरी है। संवाद से लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीति एक माध्यम है। राजनीति सकारात्मक होनी चाहिए। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री डा.जितेंद्र प्रताप राव ने कहा कि भारत निरंतर तरक्की कर रहा है। अध्यक्षता सुभाष पाठक व संचालन अधिवक्ता राघव कुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम को पूर्व एमएलसी रामाशीष राय, प्रधानाचार्य डा.मधुसूदन मणि, डा विवेक पांडेय, ओम प्रकाश यादव, नथुनी कुशवाहा, नित्यानंद तिवारी, सपा नेता डा.मोहम्मद इस्लाम,पूर्व मंडल अध्यक्ष र¨वद्र किशोर कौशल आदि ने संबोधित किया। आयोजक डा. प्रदीप राव ने आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजेश सेंगर, हृदयनारायण शर्मा, रामअधार ¨सह, डाअशोक ¨सह, विनोद राव, अमृत राव, अंकित राव, पूर्व प्रधान मीना राव आदि मौजूद रहे।