Move to Jagran APP

तेजस्विनी ने कथक नृत्य प्रस्तुत कर बजाया भारत का डंका

साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में चल मिसेज व‌र्ल्ड -2018 में देवरिया की बेटी तेजस्विनी ने भारत का दम दिखा दिया है। शुक्रवार को टैलेंट राउंड में तेजस्विनी ने कथक नृत्य प्रस्तुत कर अपना लोहा मनवा दिया। 22 सितंबर को जोहांसबर्ग के सात सितारा प्रोटी मरीअट में फाइनल होगा और 2018 मिसेज व‌र्ल्ड 2018 का ताज सजेगा। उधर तेजस्विनी के लगातार प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव के लोगों का कहना है कि उनके गांव की बेटी यह ताज लाने में सफल होगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 11:59 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 11:59 PM (IST)
तेजस्विनी ने कथक नृत्य प्रस्तुत कर बजाया भारत का डंका
तेजस्विनी ने कथक नृत्य प्रस्तुत कर बजाया भारत का डंका

देवरिया : साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में चल मिसेज व‌र्ल्ड -2018 में देवरिया की बेटी तेजस्विनी ने भारत का दम दिखा दिया है। शुक्रवार को टैलेंट राउंड में तेजस्विनी ने कथक नृत्य प्रस्तुत कर अपना लोहा मनवा दिया। 22 सितंबर को जोहांसबर्ग के सात सितारा प्रोटी मरीअट में फाइनल होगा और 2018 मिसेज व‌र्ल्ड 2018 का ताज सजेगा। उधर तेजस्विनी के लगातार प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव के लोगों का कहना है कि उनके गांव की बेटी यह ताज लाने में सफल होगी।

loksabha election banner

देवरिया जनपद के लार विकास खंड के ग्राम खेमादेई निवासी कुंवर राजदेव ¨सह की पौत्री तेजस्विनी के सिर से 22 साल की उम्र में ही पिता का साया उठ गया। इसके बाद वह सौंदर्य की दुनिया की तरफ बढ़ गईं। सौंदर्य के क्षेत्र में कई प्रतियोगिताओं में लोहा मनवा चुकी तेजस्विनी ¨सह साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में आयोजित मिसेज व‌र्ल्ड 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। मंगलवार से चल रहे इस प्रतियोगिता में लगातार अपना परचम लहरा रही हैं। गुरुवार की रात फिटनेस राउंड का आयोजन किया गया, जिसमें तेजस्विनी ने बेहतर प्रदर्शन कर इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही 45 देशों की प्रतिभागियों में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रही। जबकि शुक्रवार को टैलेंट राउंड का आयोजन किया गया। जिसमें तेजस्विनी ने मेरे ढोलना सुन मेरे प्यार की धुन कथक भारत नाट्यम के फ्यूजन से सजे गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर भारत का डंका साउथ अफ्रीका में बजा दिया। लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के बाद अब तेजस्विनी टाप लिस्ट में पहुंच गई है। तेजस्विनी ने जागरण को बताया कि हर राउंड में उनका बेहतर प्रदर्शन रहा है और अन्य प्रतिभागियों से काफी आगे चल रही है। उनको अब पूरा संभावना हो चुका है कि शनिवार को होने वाले फाइनल में उनके ही सिर मिसेज व‌र्ल्ड 2018 का ताज सजेगा। बता दें कि तेजस्विनी ¨सह जनवरी 2018 में ¨सगापुर में आयोजित मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.