Move to Jagran APP

कार्यक्रम के दौरान गोली चली, किशोरी घायल

एकौना थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात एक भाजपा नेता के यहां आयोजित कार्यक्रम में पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जिससे एक किशोरी घायल हो गई। गोली किशोरी के पैर में लगी है। घटना होते ही कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 11:23 PM (IST)
कार्यक्रम के दौरान गोली चली, किशोरी घायल
कार्यक्रम के दौरान गोली चली, किशोरी घायल

देवरिया : एकौना थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात एक भाजपा नेता के यहां आयोजित कार्यक्रम में पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जिससे एक किशोरी घायल हो गई। गोली किशोरी के पैर में लगी है। घटना होते ही कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। किशोरी को निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। घटना के दौरान क्षेत्र के संभ्रात लोग मौजूद थे। चर्चा है कि पिस्टल दबने से गोली चल गई, जो किशोरी को जा लगी। हालांकि किसी पक्ष ने पुलिस को सूचना नहीं दी। शनिवार दिन भर क्षेत्र में गोली की चर्चा होती रही। भाजपा नेता का परिवार गोरखपुर में रहता है। थानाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कार्यक्रम में फाय¨रग की सूचना मिली है, किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस जांच कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.