किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली के गांव में किशोरी के साथ हुई अमानुषिक घटना।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 11:37 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 11:37 PM (IST)
देवरिया: रुद्रपुर कोतवाली के एक गांव में अपने मौसी के घर आई किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
बरहज थाना क्षेत्र की किशोरी रुद्रपुर कोतवाली के एक गांव में आई थी। जहां गांव के युवक राजेश चौहान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई भी की। कोतवाल अरुण मौर्या ने कहा कि आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म के एक अन्य मामले में फरार चल रहे समीर निवासी करमेल बनरही थाना रुद्रपुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें