धूप के तेवर हुआ तल्ख, गर्मी से बढ़ी बेचैनी
फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। दिन-प्रतिदिन सूरज के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। मंगलवार को भी चटख धूप निकली। दिन चढ़ने के बाद तेज गर्मी व हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।
देवरिया: फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। दिन-प्रतिदिन सूरज के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। मंगलवार को भी चटख धूप निकली। दिन चढ़ने के बाद तेज गर्मी व हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।
सुबह तेज धूप निकलने के साथ ही हवा चलने लगी। दस बजे तक तापमान बढ़ने से हवा गर्म हो गई। 15 किमी प्रति घंटा की गति से चल रही हवा से चेहरा झुलस जा रहा था। दोपहर 12 बजे तक धूप के तेवर तल्ख हो गए। धूप में खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। कुछ देर धूप में खड़ा होने पर चक्कर आ जा रहा था। वातावरण में नमी कम होने से सूर्य की किरणें आग उगलती प्रतीत हो रही थीं। धूप से बचने के लिए लोग छांव की तलाश करते दिखे। सिविल लाइन पर पेड़ न होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। एक बजे तक तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। दिन ढलने के साथ सूरज की तल्खी और हवा की रफ्तार कम होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि शाह छह बजे भी पारा 39 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने वाला नहीं है। बुधवार को पारा चढ़ने का अनुमान है। हालांकि आसमान में बादल आ सकते हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप