घर में घुसकर किशोरियों से दुष्कर्म का प्रयास, दो पर मुकदमा
सदर कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर चार किशोरियों से छेड़खानी व दुष्कर्म करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि देर शाम तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
देवरिया : सदर कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर चार किशोरियों से छेड़खानी व दुष्कर्म करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि देर शाम तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने कहा है कि उसे चार बेटियां हैं, पति बाहर काम करते हैं। 13 अप्रैल की रात वह अपने कमरे में सोई थी, जबकि चारों बेटियां अपने कमरे में सोई थीं। इस बीच सूरज चौरसिया अपने एक दोस्त के साथ मेरी बेटियों के कमरे में घुस गया और उनके साथ अश्लील हरकत करने के साथ ही दुष्कर्म का प्रयास किया। उनके शोर करने पर आरोपित फरार हो गए। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने सूरज समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।