Move to Jagran APP

देवरिया में किसानों के समर्थन में दिया धरना

जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव ने कहा कि यह कानून केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 12:55 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 12:55 AM (IST)
देवरिया में किसानों के समर्थन में दिया धरना
देवरिया में किसानों के समर्थन में दिया धरना

देवरिया : राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर के सुभाष चौक पर नए कृषि कानून के विरोध में धरना दिया। साथ ही केंद्र सरकार से नए कृषि कानून को वापस लेने की मांग की।

prime article banner

जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव ने कहा कि यह कानून केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया है। इस कानून को तत्काल सरकार को वापस ले लेना चाहिए। इससे देश भर में चल रही कोटे की दुकान भी बंद हो जाएंगी। इस दौरान कमलेश चौरसिया, विनोद गुप्त, दिनेश यादव, चंद्रेश्वर प्रसाद, मुन्ना लाल यादव, ब्यास यादव, डिग्री यादव आदि मौजूद रहे। बंगरा बाजार संवाददाता के अनुसार अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर किसान सभा के नेताओं द्वारा बंगरा बाजार चौराहे पर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। साधु शरण, जयप्रकाश यादव, पौहारी, रमेश आदि मौजूद रहे।

कृषि कानून का भाकियू ने किया विरोध

देवरिया: भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नए कृषि कानून को लेकर सड़क पर उतर गए और शहर के सुभाष चौक पर प्रदर्शन कर कृषि कानून की प्रतीकात्मक प्रतियां जलाकर अपना विरोध जताया।

जिलाध्यक्ष सखीचंद्र यादव ने कहा कि यह किसानों की लड़ाई है। इससे केवल पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब व प्रदेश के ही किसान आक्रोशित नहीं है, बल्कि पूरे देश के किसान उग्र हैं। जिला मुख्यालय पर किसान जल्द ही ट्रैक्टर के साथ रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान कुंवर राणा प्रताप सिंह, देवनाथ यादव, शैलेश पांडेय, सदानंद यादव, परमा चौहान, प्रमोद सिंह, हरेंद्र सिंह, विनोद गुप्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.