गन्ना किसानों के साथ नाइंसाफी कर रही सरकार : डा. आशुतोष
क्षेत्र के प्रतापपुर चीनी मिल गेट पर रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए भाटपाररानी के सपा विधायक डा. आशुतोष उपाध्याय बबलू ने कहा कि भाजपा सरकार गन्ना किसानों के साथ नाइंसाफी कर रही है। अब तक गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं हो सका है।
देवरिया : क्षेत्र के प्रतापपुर चीनी मिल गेट पर रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए भाटपाररानी के सपा विधायक डा. आशुतोष उपाध्याय बबलू ने कहा कि भाजपा सरकार गन्ना किसानों के साथ नाइंसाफी कर रही है। अब तक गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं हो सका है। किसान अपनी गाढ़ी कमाई देने के बाद भी अब तक अपने ही रुपये लेने के लिए भटक रहा है।
पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान छले जा रहे हैं। किसानों के हितों से भाजपा सरकार का कोई लेना देना नहीं है। केंद्र सरकार पूंजीपतियों के इशारों पर चल रही है। धरना के बाद एसडीएम संजीव यादव को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भाटपाररानी, बनकटा, खामपार, लार व भटनी पुलिस मौजूद रही। अध्यक्षता राम इकबाल यादव व संचालन डा. इफ्तेखार अहमद वारसी ने किया।
इस दौरान मुख्य रूप से जेपी जायसवाल, सुरेश यादव, स्वामीनाथ यादव, जितेंद्र उपाध्याय, व्यास यादव, संजय जायसवाल, अनिल ¨सह तोमर, प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव जीतू, प्रवीण गौतम, धर्मवीर गुप्ता, मनोज लारी, अशोक यादव, बेचन लाल आदि मौजूद रहे।