जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र और हरियाणा में मिली जीत पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने कपरवार चौराहा पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
देवरिया: भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा में मिली जीत पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने कपरवार चौराहा पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद विजय जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ कपरवार तिराहे से गांव में भाजपा का झंडा लिए भ्रमण किया। कार्यकर्ताओं का कहना है, कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार आम लोगों के हित में अच्छा कार्य कर रही है। जिसका प्रतिफल उसे चुनावी जीत के रूप में मिल रहा है। जुलूस में श्रीप्रकाश तिवारी, अंकुर, जसवंत सिंह, रतन बमबम, पवन मोदनवाल, विकास सिंह, शिव विश्वकर्मा, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।