पति ने की पत्नी की पिटाई, गंभीर
देवरिया : उपनगर के नसहरा वार्ड में एक व्यक्ति द्वारा पत्नी को बेरहमी से पिटाई करने का मा
देवरिया : उपनगर के नसहरा वार्ड में एक व्यक्ति द्वारा पत्नी को बेरहमी से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसमें पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। वार्ड निवासी एक महिला ने तहरीर में कहा है कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। सुसराल आने के कुछ दिन बाद से पति अकारण उसकी पिटाई करता है। मंगलवार को परिवार के सदस्यों के बहकावे में आकर बिना किसी कारण के पति ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसे गंभीर चोंट आई। प्रभारी कोतवाल विद्याधर कुशवाहा ने कहा कि दंपती का आपसी विवाद है। तहरीर मिली है, जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।