सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा का रविवार को समापन हो गया। रामपुर कारखाना के विशुनपुर कलां चौराहे पर पूर्व सांसद कनकलता ¨सह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्ववर्ती सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इस मौके पर पवन कुशवाहा, भानू प्रताप ¨सह, व्यास यादव, रवि प्रसाद, तेज प्रताप यादव, रामाश्रय, बाबू नंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे
देवरिया : समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा का रविवार को समापन हो गया। रामपुर कारखाना के विशुनपुर कलां चौराहे पर पूर्व सांसद कनकलता ¨सह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्ववर्ती सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इस मौके पर पवन कुशवाहा, भानू प्रताप ¨सह, व्यास यादव, रवि प्रसाद, तेज प्रताप यादव, रामाश्रय, बाबू नंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
सपा व जायसवाल समाज के संयुक्त तत्वावधान में समाजवादी विजन यात्रा के समापन अवसर ओवरब्रिज के नीचे रहने वाले गरीबों में कपड़े बांटे गए। इस मौके पर जायसवाल समाज के धनोज जायसवाल, इम्तियाज अंसारी, वासदेव वर्मा, विजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
सपा नेता विजय प्रताप यादव की अगुवाई में कुंवर बखरा, गौरीबाजार आदि गांवों में पदयात्रा निकाली गई। बरहज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बदली में आयोजित चौपाल में पूर्व जिलाध्यक्ष गेनालाल यादव, विजय रावत, छात्रसभा जिलाध्यक्ष मनोज यादव, रणवीर यादव, विनोद यादव ने पार्टी की उपलब्धियां गिनाई। मोहांव में जिला सचिव अब्दुल खालिद, रामाश्रय यादव, इरफान अहमद, विकास विश्वकर्मा ने चौपाल लगाई। भाटपाररानी के परोहा गांव में राजेंद्र मिश्र के आवास पर चौपाल लगाई गई। इस मौके पर अशोक यादव, ब्लाक प्रमुख व्यास यादव, रामबली यादव, रामा यादव आदि मौजूद रहे।
------------------------------
झूठा साबित हुआ भाजपा का वादा
रुद्रपुर, देवरिया: सपा नेताओं ने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गावों में पदयात्रा निकाली। ग्राम अवस्थी में चौपाल लगाकर जनता से संवाद किया। इस मौके पर जिला प्रभारी विश्वनाथ शर्मा, रामकेवल यादव, प्रदीप यादव, सिकंदर यादव, सुमन पासवान आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया ने उपनगर के लालाटोली वार्ड में भाजपा के पोल खोलो अभियान चलाया। इस दौरान डा. शंशाक शेखर गुप्त, संजय जायसवाल, जयरतन चौरसिया आदि मौजूद रहे।