प्रेमिका से मिलने गए युवक को धुनाई
मायके में प्रेमिका से मिलने आए युवक को गांववालों ने पकड़ लिया। आरोपित की पिटाई करने के बाद लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। युवक रिश्तेदार बनकर प्रेमिका के घर अक्सर आता-जाता था। पुलिस संबंधों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
देवरिया : मायके में प्रेमिका से मिलने आए युवक को गांववालों ने पकड़ लिया। आरोपित की पिटाई करने के बाद लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। युवक रिश्तेदार बनकर प्रेमिका के घर अक्सर आता-जाता था। पुलिस संबंधों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी गोरखपुर जिले में हुई है। महिला को दो बच्चे हैं। शादी के कुछ दिन बाद ही महिला मायके में रहने लगी। इस दौरान उसकी नजर एक युवक से लड़ गई। संदिग्ध युवक महिला के घर आने जाने लगा। इस बात की भनक गांव के लोगों को लगी। उन्होंने दोनों के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया। गुरुवार की रात युवक महिला से मिलने रात को उसके घर पहुंच गया। इस बात की जानकारी होते ही गांव के लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया। उसकी पिटाई शुरू कर पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक परमाशंकर यादव ने कहा कि युवक को थाने लाया गया, जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।