Move to Jagran APP

पुण्यतिथि पर याद किए गए छोटे लोहिया

किसान देश का अन्नदाता है सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। किसान विरोधी कानून को सरकार को तत्काल वापस लेना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 01:15 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 01:15 AM (IST)
पुण्यतिथि पर याद किए गए छोटे लोहिया
पुण्यतिथि पर याद किए गए छोटे लोहिया

देवरिया: शुक्रवार को शहर के बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय पर समाजवादी चितक व छोटे लोहिया के नाम से प्रख्यात स्व.जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि मिश्र का जीवन संघर्ष के बीच बीता, वह बिना कुटिया के योगी थे। वह समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए लड़ते रहे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में महंगाई के विरोध में हो रहे आंदोलन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और हम सभी को छोड़ कर चले गए। लेकिन उनके विचार आज भी हमारे बीच प्रासंगिक है। कहा कि किसान देश का अन्नदाता है, सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। किसान विरोधी कानून को सरकार को तत्काल वापस लेना चाहिए। इस दौरान उद्भव नारायण सिंह, अवधेश चौधरी, अरविद साहनी, चौधरी बेचूलाल, श्यामदेव यादव, कमलेश पांडेय, उमाशंकर यादव, बांके लाल यादव, धनोज जायसवाल, एनपी यादव, राजवंशी राजभर, व्यास यादव आदि ने भी विचार रखे।

लोहिया के विचारों से प्रभावित थे नंदकिशोर

देवरिया: रामपुर कारखाना के सहवा स्थित लोहिया इंटर कालेज में शुक्रवार को पूर्व विधायक स्व. नंदकिशोर सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व मंत्री जीएम सिंह ने कहा कि कि स्व. नंदकिशोर सिंह जुझारू व्यक्तित्व के धनी थे। वह डा. राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रभावित थे। कार्यक्रम को पूर्व ब्लाक प्रमुख गिरजा शंकर त्रिपाठी, मिथिलेश सिंह, भाजपा नेता संजय सिंह, अवधेश सिंह, डा. अभय द्विवेदी, विजय भारत सिंह, दिनेश चंद्र त्रिपाठी, कमलेश पांडेय, परवेज खां आदि ने संबोधित किया। आयोजक अनिल सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उनके बड़े पुत्र जितेंद्र सिंह ने पिता से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.