Move to Jagran APP

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विधेश पांडेय ने कहा कि भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की अगुवाई में गुरुवार को कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे तो पुलिस ने बेवजह लाठीचार्ज किया। टीएमसी के गुंडों ने भी हमला किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 10:45 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 10:45 PM (IST)
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

देवरिया: पश्चिम बंगाल में भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज से उबाल आ गया है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अमर ज्योति चौराहे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए।

loksabha election banner

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विधेश पांडेय ने कहा कि भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की अगुवाई में गुरुवार को कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे तो पुलिस ने बेवजह लाठीचार्ज किया। टीएमसी के गुंडों ने भी हमला किया। यह घटना निंदनीय है। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। पार्टी कार्यकर्ता इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि पश्चिम बंगाल की भूमि त्याग, तपस्या व बलिदान की भूमि है। कई क्रांतिकारियों को जन्म दिया। ममता बनर्जी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा। भाजपा के मीडिया प्रमुख अंबिकेश पांडेय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी बढ़ रही है, इस लिए बंगाल के युवा पलायन करने को मजबूर हैं। सरकार बेरोजगारी दूर करने की बजाय युवाओं पर लाठीचार्ज कर रही है। बंगाल के युवा ममता के गुंडाराज को खत्म करेंगे, तभी चैन से बैठेंगे।

नगर अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार की तानाशाही से जनता उब चुकी है। राज दीक्षित,अमन शुक्ला, अमित सिंह, रूपम पांडेय, वैभव तिवारी, सतीश जायसवाल, प्रशांत मिश्रा, मनीष जायसवाल आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.