गिरिजा के बेटे को तलाश रही एसआइटी
बालगृह बालिका कांड की जांच कर रही एसआइटी संस्था के संचालक गिरिजा त्रिपाठी के शिक्षक बेटे को तलाश रही है। उसकी खोजबीन में टीम जुटी है। खोजबीन में सुराग हाथ नहीं लगा है। उसके बाहर जाने की आशंका जताई जा रही है।
देवरिया: बालगृह बालिका कांड की जांच कर रही एसआइटी संस्था के संचालक गिरिजा त्रिपाठी के शिक्षक बेटे को तलाश रही है। उसकी खोजबीन में टीम जुटी है। खोजबीन में सुराग हाथ नहीं लगा है। उसके बाहर जाने की आशंका जताई जा रही है। विवेचना से असंतुष्ट दिख रहे एडीजी क्राइम संजय ¨सघल ने सोमवार को दिनभर पुलिस लाइन में एक महीने से चल रही विवेचना का स्टेटस रिपोर्ट तलब किया। एसआइटी प्रमुख को जांच रिपोर्ट लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश होना है। इस मामले में जल्द की अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। साथ ही मुकदमे में धारा भी बढ़ा सकती है।
बालगृह बालिका कांड में केस दर्ज होने के बाद आरोपितों की भूमिका तलाश रहे विवेचक की जांच का दायरा गिरिजा त्रिपाठी के करीबियों तक पहुंच गया है। पूछताछ के लिए गिरिजा के बेटे और बहू को एसआइटी कई बार बुला चुकी है। संचालित संस्था में उनके द्वारा कार्यों की जांच भी हो चुकी है। पांच अगस्त को घटना के उजागर होने के बाद पुलिस ने गिरिजा के बेटे के करीब एक सप्ताह तक थाने में बैठाए रखा था। एसआइटी से भी उसका आमना-सामना हुआ। आशंका होने के बाद बीत कुछ दिनों से गिरिजा का बेटा शहर छोड़कर गायब हो गया। उसके करीबी, रिश्तेदारों के यहां एसआइटी ने संपर्क साधा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को भी एडीजी क्राइम संजय सिंघल ने पुलिस लाइन में विवेचक बृजेश यादव के साथ विवेचना पर चर्चा की। सुबह से लेकर दोपहर तक उन्होंने केस के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। समीक्षा करने के बाद एडीजी ने एफआइआर की नकल मंगवाई, विवेचना की स्टेटस रिपोर्ट ली। विवेचना में आई प्रगति एडीजी क्राइम संजय सिंघल हाईकोर्ट से अवगत कराएंगे। इस हाईप्रोफाइल मामले में चल रही विवेचना कर्मचारियों की ओर भी घूम रही है।