दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
क्षेत्र के एक गांव से लड़की को बहला-फुसला कर भागने के आरोपी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्राम मलहपुरवा में विवाहिता की दहेज हत्या के आरोपी को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिल गई।
देवरिया : क्षेत्र के एक गांव से लड़की को बहला-फुसला कर भागने के आरोपी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्राम मलहपुरवा में विवाहिता की दहेज हत्या के आरोपी को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिल गई।
क्षेत्र के एक गांव से बहला फुसला कर भगाई गई किशोरी को करीब एक सप्ताह पूर्व बरांव चौराहे से पकड़ लिया था जबकि आरोपी रुद्रपुर कोतवाली के ग्राम भभौली निवासी सोनू यादव पुत्र राजेन्द्र फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लगातार दबिश दी जा रही थी, लेकिन वह चकमा दे कर फरार हो जा रहा था। वहीं ग्राम मलहपुरवा में छह जून की रात में विवाहिता की हत्या के मामले में मृतका के पिता व्यास पुत्र लालबचन यादव की तहरीर पर पति संतोष पुत्र गांधी यादव के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज था, जिसके बाद से आरोपी की तलाश थी। थानाध्यक्ष भीष्मपाल ¨सह ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।