दो सिपाहियों पर लगाए गंभीर आरोप
जंगल बेलवा निवासी राधेश्याम सिंह का कहना है कि गांव में एक व्यक्ति से उनका विवाद चल रहा है। आए दिन वह शिकायत करते रहता है। राधेश्याम मुर्गा का व्यवसाय करते हैं। पैसा वसूली कर रात को अपने घर लौट रहे थे।
देवरिया:रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के महुआडीह पुलिस चौकी पर तैनात दो सिपाहियों पर एक व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाया है। इसकी शिकायत सीओ समेत अन्य अधिकारियों से भी की है। उधर थानाध्यक्ष आरोप को बेबुनियाद बताए।
जंगल बेलवा निवासी राधेश्याम सिंह का कहना है कि गांव में एक व्यक्ति से उनका विवाद चल रहा है। आए दिन वह शिकायत करते रहता है। राधेश्याम मुर्गा का व्यवसाय करते हैं। पैसा वसूली कर रात को अपने घर लौट रहे थे। इस बीच चौकी पर तैनात दो सिपाहियों ने पकड़ लिया और पिटाई की। इसके बाद चौकी में ले जाकर बंद कर दिए। साथ ही पाकेट में मौजूद 20 हजार रुपये नकद व मोबाइल ले लिए। रात को 12 बजे एक सादे कागजात पर हस्ताक्षर कराए और मोबाइल देकर मुझे भगा दिए। पैसा मांगने पर उन लोगों ने मुझे अपशब्द बोला। उनकी पिटाई से शरीर पर कई जगहों पर चोट है। थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह का कहना है कि पैसा लेने व पिटाई करने का आरोप बेबुनियाद है। विवाद के मामले में पुलिस बुलाई थी।