ताइक्वांडो खेलने दुबई जायेगा आशीष
र¨वद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम के ताइक्वांडो खिलाड़ी आशीष सिन्हा पुत्र कौशल कुमार सिन्हा निवासी हतवा भटनी का चयन इंडिया टीम के लिए हुआ है। वह भारतीय टीम का हिस्सा बन कर दुबई में नवंबर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा
देवरिया : र¨वद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम के ताइक्वांडो खिलाड़ी आशीष सिन्हा पुत्र कौशल कुमार सिन्हा निवासी हतवा भटनी का चयन इंडिया टीम के लिए हुआ है। वह भारतीय टीम का हिस्सा बन कर दुबई में नवंबर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। वह इसके पूर्व जूनियर नेशनल खेल प्राधिकरण 2011 से 2015 तक खेल चुका है। जूनियर नेशनल 2012 में कांस्य, 2013 में रजत पदक जीतने के साथ ही कई पदक अपने नाम कर चुका है। उसकी इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी केके पांडेय, गिरीश ¨सह समेत स्टेडियम के खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।