महोत्सव में चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
देवरिया सदर तहसील महोत्सव की तैयारियों का अधिकारियों ने जायजा लिया।
देवरिया: आचार्य नरेंद्रदेव इंटर कालेज पथरदेवा में 20 व 21 जनवरी को देवरिया सदर तहसील स्तरीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अफसरों ने कार्यक्रम स्थल का रविवार को जायजा लिया।
उप जिलाधिकारी दिनेश मिश्र, ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही, नायब तहसीलदार धर्मवीर भारती ने तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने मतदाता जागरूकता सेल्फी प्वाइंट को आकर्षण बनाने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कार्यक्रम स्थल की सफाई के साथ ही छोटे-छोटे गड्ढों को भरने की जिम्मेदारी बीडीओ आलोक सिंह व एडीओ पंचायत दशरथ सिंह को दी। जिला क्रीड़ा अधिकारी केके पांडेय ने खेल कार्यक्रम व बीईओ डीएन चंद ने निबंध, वाद-विवाद, भाषण, चित्रकला, मेंहदी, रंगोली, प्रश्नोतरी, नृत्य गायन व सुलेख प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। तरकुलवा पुलिस ने पार्किंग स्थल को लेकर अपनी तैयारी के बारे में बताया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह, ब्रम्हा यादव, प्रधानाचार्य डा.विजय प्रताप श्रीवास्तव, डा.मधुसूदन मणि त्रिपाठी, राजेश पांडेय, संतोष राय, मृत्युंजय पांडेय, बिकाऊ शर्मा, सत्यप्रकाश राव आदि उपस्थित रहे।