Move to Jagran APP

सरयू ने फिर लांघा खतरे का निशान

सरयू नदी के जलस्तर में फिर उफान आ गया है। नदी ने इस बरसात में तीसरी बार खतरे का निशान पार किया है। नदी खतरे के निशान से पांच सेमी ऊपर प्रवाहित हो रही है। पानी बढ़ने से तटवर्ती गांवों के लोगों की मुश्किल बढ़ रही है। थानाघाट पर बने गेज पर रविवार शाम को सरयू का जलस्तर 66.05 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान 66.50 मीटर से पांच सेमी ऊपर है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 11:27 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 06:29 AM (IST)
सरयू ने फिर लांघा खतरे का निशान
सरयू ने फिर लांघा खतरे का निशान

देवरिया : सरयू नदी के जलस्तर में फिर उफान आ गया है। नदी ने इस बरसात में तीसरी बार खतरे का निशान पार किया है। नदी खतरे के निशान से पांच सेमी ऊपर प्रवाहित हो रही है। पानी बढ़ने से तटवर्ती गांवों के लोगों की मुश्किल बढ़ रही है। थानाघाट पर बने गेज पर रविवार शाम को सरयू का जलस्तर 66.05 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 66.50 मीटर से पांच सेमी ऊपर है। चौबीस घंटे में नदी के जलस्तर में पंद्रह सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। तेजी से जलस्तर में हुई वृद्धि से लोगों में बाढ़ को लेकर चिता एक बार फिर बढ़ गई है। पानी का प्रवाह तेज होने से तटवर्ती क्षेत्र में कटान बढ़ गई है। कपरवार संगम तट पर कटान कर नदी कुबाइच टोले का फासला हर रोज घटा रही है। कटान से किसानों की कृषि योग्य भूमि नदी की गोद में समा रही है। नदी का भयावह रूख देखकर किसानों के माथे पर चिता की लकीरें खिच गई है। परसिया कूर्ह से लेकर कटइलवा तक भी नदी का कटान अनवरत रूप से जारी है।

loksabha election banner

उधर राप्ती के जलस्तर में भी बढ़त दर्ज की गई है। पानी बढ़ने से भदिला प्रथम गांव एक बार फिर पानी से घिरने लगा है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ने लगी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.