गाजे-बाजे के साथ निकली रुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा
क्षेत्र के ग्राम टढ़वां में गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ रुद्र महायज्ञ की कलशयात्रा निकली, जिसमें कन्याएं माथे पर कलश लेकर चल रहीं थीं। शोभायात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर ग्राम पटखौली, तेतरिया, कोरवा बरईपार, मठिया तिवारी होते हुए जमीरा पहुंच कर बरुथनी नदी से कलश में जल भरकर वापस यज्ञ स्थल पहुंची।
देवरिया : क्षेत्र के ग्राम टढ़वां में गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ रुद्र महायज्ञ की कलशयात्रा निकली, जिसमें कन्याएं माथे पर कलश लेकर चल रहीं थीं। शोभायात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर ग्राम पटखौली, तेतरिया, कोरवा बरईपार, मठिया तिवारी होते हुए जमीरा पहुंच कर बरुथनी नदी से कलश में जल भरकर वापस यज्ञ स्थल पहुंची। शोभायात्रा में भक्तों के लगाए जा रहे हर-हर महादेव के जयघोष से समूचा सरेह गुंजायमान हो रहा था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञाचार्य नागेश पांडेय ने कलश की स्थापना कराई। इस दौरान यज्ञ संचालक हनुमान जी महाराज मुख्य यजमान दरोगा ¨सह, हरिसहाय ¨सह, अतुल ¨सह, अर¨वद ¨सह, बबलू ¨सह, प्रदीप ¨सह, प्रबल ¨सह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।