सड़क पर उतरे सपाई, एसडीएम को घेरा
प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था सरयू की कटान शहर में जलभराव सोनभद्र में आदिवासियों की हत्या आदि मुद्दों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बरहज विधानसभा क्षेत्र के नेता पूणेंदु तिवारी उर्फ पीडी तिवारी के नेतृत्व में नगर में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी का घेराव किया और राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र उन्हें सौंपा।
देवरिया: प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था, सरयू की कटान, शहर में जलभराव, सोनभद्र में आदिवासियों की हत्या आदि मुद्दों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बरहज विधानसभा क्षेत्र के नेता पूणेंदु तिवारी उर्फ पीडी तिवारी के नेतृत्व में नगर में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी का घेराव किया और राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र उन्हें सौंपा।
लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला पर सपा कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीडी तिवारी ने कहा कि प्रदेश की गलत नीतियों से हर तबका परेशान है। हत्या, लूट, भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून का राज खत्म हो चुका है। दिन दहाड़े हत्याएं हो रही है। अपराधी बेखौफ नरसंहार कर रहे हैं। पुलिस अपराधियों के समक्ष नतमस्तक है। सरयू नदी की कटान से किसान तबाह हो रहे हैं। सपा सरकार में स्वीकृत बचाव परियोजनाओं को सरकार धन नहीं दे रही है। वर्षा से किसानों के काफी नुकसान उठाना पड़ा है। कर्ज लेकर बोई गई फसल डूबने से किसानों की पूंजी डूब गई है। किसानों के नुकसान का आंकलन कर नुकसान का मुआवजा मिलना चाहिए। पूर्व नपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि विद्युत कटौती से व्यापारियों का रोजगार छिन रहा है। शाम को बिजली न मिलने से दुकानदारी चौपट हो रही है। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए सपा कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष नारेबाजी करने लगे। उपजिलाधिकारी विनीत कुमार सिंह के समझाने पर सपाई शांत हुए।
इस दौरान बरहज विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष संतोष यादव, राजन गुप्ता, रमाशंकर गुप्त, हरेराम चौधरी, गजानंद विश्वकर्मा, राजेश यादव, पप्पू यादव, रामाश्रय यादव, सुरेश यादव, दीपक यादव, पारस नाथ यादव, रामबहादुर यादव, रामप्रकाश, जावेद अख्तर, गब्बर चौधरी, अनिल भारती, वीरेंद्र सोनकर आदि मौजूद रहे।