किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगा रालोद
राष्ट्रीय लोकदल ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक की तथा आंदोलन की रणनीति बनाई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 11:10 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 11:10 PM (IST)
देवरिया: राष्ट्रीय लोक दल की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि रालोद किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कटिबद्ध है। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। नेताओं ने किसानों की समस्या को पटल पर रखा और उसके समाधान पर चर्चा करते हुए रणनीति बनाई।
इस दौरान पूर्व मंत्री शाकिर अली को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि वह कर्मठ व संघर्षशील नेता थे। यहां मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह, पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष लालसा यादव, एडवोकेट केसी मिश्र, वासुदेव यादव, अवधेश सिंह मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें