थाइलैंड से मेडल लेकर लौटी रिया व प्रियंका का स्वागत
थाइलैंड में आयोजित आठवीं तिराक अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश का नाम रोशन करने वाली दोनों बेटियां मंगलवार को देवरिया पहुंची। सदर रेलवे स्टेशन पर लोगों ने दोनों खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। सदर विकास खंड के ग्राम सोंदा निवासी रिया कन्नौजिया व शहर के रामनाथ देवरिया निवासी प्रियंका कुमारी ताइक्वांडो की अ'छी खिलाड़ी हैं।
देवरिया: थाइलैंड में आयोजित आठवीं तिराक अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश का नाम रोशन करने वाली दोनों बेटियां मंगलवार को देवरिया पहुंची। सदर रेलवे स्टेशन पर लोगों ने दोनों खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
सदर विकास खंड के ग्राम सोंदा निवासी रिया कन्नौजिया व शहर के रामनाथ देवरिया निवासी प्रियंका कुमारी ताइक्वांडो की अच्छी खिलाड़ी हैं। थाइलैंड में आयोजित आठवीं तिराक अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए भारत की टीम में इन दोनों खिलाड़ियों का चयन हुआ। 27 अक्टूबर को अपने खेल का प्रदर्शन कर रिया को गोल्ड मेडल व प्रियंका सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस से दोनों खिलाड़ी देवरिया पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रशिक्षक गिरीश ¨सह, यातायात उप निरीक्षक रामवृक्ष यादव, सुधीर श्रीवास्तव, दीपक विश्वकर्मा, आशीष ¨सह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जबकि स्टेडियम में जिला क्रीड़ा अधिकारी केके पांडेय, संजय कानोडिया, शकील अहमद, पवन कुमार, ओंकार यादव, दीक्षा शर्मा, साक्षी मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।